मेरे बारे में | About Me
Ashutosh Parashar एक अधिवक्ता हैं और Patna High Court में practice के लिए enrolled हैं। उनके पास Finance, Accounting, Taxation और Insurance से जुड़े कार्यों का लंबा professional experience है।
उन्होंने भारत, और ओमान सहित विभिन्न देशों में Tax, Finance, Accounting, Contracts, Corporate Law और Insurance से जुड़े कार्यों एवं अनुपालन मामलों पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया है।
अब उनका उद्देश्य अपने professional experience और कानूनी ज्ञान को जोड़ते हुए Tax, Insurance और अन्य कानूनी सेवाओं को सहज रूप में उपलब्ध कराना, तथा आम लोगों, व्यापारियों और self-employed व्यक्तियों के लिए उपयोगी कानूनी एवं कर संबंधी जानकारी सरल भाषा में साझा करना है।
शिक्षा | Education
Bachelor of Commerce (B.Com) — University of Allahabad — 1999
Post Graduate Diploma in Business Administration (Finance) — Symbiosis — 2005
Bachelor of Laws (LL.B.) — Magadh University — 2013
धिवक्ता नामांकन | Advocate Enrolment
Bar Council: Bihar State Bar Council
Enrolment No.: BR/1502/2014
Enrolment Date: 12 December 2014
Place of Practice: Patna High Court
पेशेवर अनुभव | Professional Experience
लगभग दो दशकों से अधिक के professional career में Finance, Accounting, Taxation, Insurance और Commercial Operations से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव रहा है।
भारत में, Electronics और Telecom sectors में कार्य करते हुए VAT, Entry Tax, Service Tax, Tax Returns, Assessments तथा अन्य commercial compliance से जुड़े मामलों पर काम किया। बाद में Income Tax और GST से संबंधित professional practice का भी अनुभव प्राप्त किया।
खाड़ी देशों में, corporate environment में Finance, Accounting, Credit Control, Import-Export and Customs, VAT, Insurance, Contracts और Business Compliance से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियों पर कार्य किया।
इस अनुभव ने Tax, Insurance और Commercial matters को केवल कानूनी या theoretical दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि व्यवसाय और वास्तविक कार्यप्रणाली के दृष्टिकोण से भी समझने का अवसर दिया है।
कार्य दृष्टिकोण | Professional Approach
मेरा प्रयास है कि Tax, Insurance और कानून से जुड़े विषयों को सरल, व्यावहारिक और पारदर्शी तरीके से समझा जाए और उपलब्ध कानूनी विकल्पों के आधार पर उचित समाधान तक पहुँचा जाए।
Professional services में मेरा दृष्टिकोण तथ्यों को समझने, संबंधित कानून एवं नियमों का अध्ययन करने और प्रत्येक मामले की परिस्थितियों के अनुसार कार्य करने पर आधारित है।
इस website के माध्यम से भी प्रयास रहेगा कि व्यापारियों और आम लोगों के लिए उपयोगी Tax, Insurance और कानूनी जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो।